Khunti News : भारी बारिश का कहर, तोरपा-सिमडेगा रोड पर बना पुल धंसा, बीच में फंसा ट्रक

Khunti News : तोरपा-सिमडेगा रोड में मुरहू थाना क्षेत्र के बनई नदी पर बना पुल भारी बारिश में धंस गया. पुल से होकर गुजर रहा एक ट्रक भी बीच में फंस गया है. इधर पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

Khunti News : खूंटी जिले में आज गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. तोरपा-सिमडेगा रोड में मुरहू थाना क्षेत्र के बनई नदी पर बना पुल भारी बारिश में धंस गया. पुल से होकर गुजर रहा एक ट्रक भी बीच में फंस गया है. इधर पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है. बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बनई नदी का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है.

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे पुल से होकर एक ट्रक गुजर रहा था. तभी अचानक पुल धंस गया. पुल के धंसने से ट्रक पुल पर ही फंस गया है. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. ट्रैक को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

वैकल्पिक मार्गों से करनी होगी यात्रा

पुल के धंसने से तोरपा और सिमडेगा के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Alert : आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी, कल और बिगड़ सकते हैं हालात, जानिये कब तक रहेगा ये हाल

Road Accident : पलामू में हाइवा ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

झारखंड आंदोलनकारी घोषित किये गये शिबू सोरेन, जानिये अलग राज्य दिलाने में क्या थी उनकी भूमिका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >