खूंटी के RPS स्कूल में करम की रंगत, पारंपरिक परिधान में छात्र-छात्राओं ने पेश किया लोक नृत्य

खूंटी के RPS स्कूल में करम महोत्सव का आयोजन हुआ. छात्रों ने पारंपरिक लोक नृत्य से करम पर्व की संस्कृति को जीवंत किया. करमा-धरमा की कहानी ने दिलाई प्रेरणा.

खूंटी. कमंता स्थित आरपीएस उच्च विद्यालय में मंगलवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पर्व की विशेषता बताते हुए विद्यार्थियों से करमा-धरमा की कहानी से प्रेरणा लेने की अपील की.

मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. पारंपरिक परिधान में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर करम पर्व की संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया. इसके बाद विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की गयी.

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रप्रभात मुंडा, नौरी टूटी, स्कूल संचालिका नेलानी टूटी, उप प्रधानाध्यापिका जमुना तिड़ू, एतवा पूर्ति, कैलाष हस्सा, सनातन तिड़ू, बहामनी टूटी, ख्रिस्टीना गुड़िया, सुषीला सोय, मोनिका मुंडू, प्यारी तोपनो, अल्मा सोय मुरूम, बिरंग टूटी और प्रेमलता तानी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >