बेलाहाथी में बजरंग बली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

खूंटी प्रखंड के बेलाहाथी गांव में स्थित बजरंग बली मंदिर में का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.

खूंटी. खूंटी प्रखंड के बेलाहाथी गांव में स्थित बजरंग बली मंदिर में का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. तीन दिनों तक चलनेवाले वार्षिक उत्सव के पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें गांव की तथा आसपास के 751 महिलाओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा में महिलाओं ने स्थानीय तजना नदी से कलश में जल भर कर मंदिर में जलाभिषेक किया. कलश यात्रा में बेलाहाथी, चिकोर, दतिया, जमुवादग, पिपराटोली की महिलाएं शामिल हुईं. वार्षिक उत्सव में पुरोहित पंडित लखेश्वर पांडा की टीम सभी अनुष्ठान करा रही है. जिसमें यजमान के रूप में शंकर महतो अपनी धर्मपत्नी मीनू देवी के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं. वहीं शाम में अधिवास पूजा के साथ आरती का आयोजन किया गया. पांच अप्रैल रविवार को 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत होगी तथा शाम को पूजा हवन और रात्रि में महाआरती, आशीर्वचन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा. छह अप्रैल को सभी अनुष्ठान समापन के पश्चात नगर भ्रमण, हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में महावीर राम, सुधीर महतो, अशोक महतो, संदीप कुमार, तेजू राम, बीरेंद्र साहू, सुजीत कुमार, विनोद राम, आनंद राम सहित अन्य का योगदान है.

कलश यात्रा में शामिल हुईं आसपास के गांवों की 751 महिलाएंB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >