कर्रा. कर्रा प्रखंड के सरदुला बजरंग बली मंदिर का तीसरा वर्ष पूरा होने के अवसर पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में गांव के 151 महिलाओं ने हिस्सा लिया. वे मंदिर परिसर से कलश लेकर सरदुला-ककरिया मुख्य सड़क के समीप कारों नदी पहुंची. जहां से जल उठा कर सरदुला गांव का भ्रमण करती बजरंग बली मंदिर परिसर पहुंच कर जलार्पण किया. मंदिर परिसर में सुहागन जोड़ी की मौजूदगी में पंडित गीताशरण शर्मा के द्वारा पूजा करायी गयी. मंदिर संचालन समिति द्वारा भक्तों के खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया. इससे पहले बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में महिला मंडली द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कलश यात्रा को सफल बनाने में मुखिया अनूप कुजूर, मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष अमित साहू, सचिव मनोहर महतो, कोषाध्यक्ष मुकेश महतो, दिनेश गोप, ग्राम प्रधान बैजनाथ पहान, जददू महतो, रंजीत महतो, पंकज महतो, मालती देवी, जूही देवघारिया, लक्ष्मी देवी, सुषमा देवी, मनोज नायक, जठ महतो सहित अन्य लोग सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
