राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में निकाली गयी कलश यात्रा

खूंटी के चट्टी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया.

खूंटी. खूंटी के चट्टी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई. जिसमें महिलाएं और श्रद्धाल कलश लेकर मंदिर से तजना नदी तक गयी. वहां से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुये वापस मंदिर परिसर तक आयीं. इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए वाराणसी (बनारस) से आये विद्वान पुजारियों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. मंदिर में मुख्य पूजा कार्य पंडित मदन गोस्वामी ने संपन्न कराया. इसके बाद शाम में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो आयोजन में शामिल हुए. उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. वहीं प्राण प्रतिष्ठा के तहत तीन फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >