वृद्धाश्रम से बाल गृह तक पहुंची न्यायिक टीम, बुजुर्गों को बांटे कपड़े तो बच्चों के लिए दिए ये निर्देश

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खूंटी के वृद्धाश्रम, बाल देखरेख संस्थान और आशा किरण का निरीक्षण किया. इस दौरान बुजुर्गों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों के समुचित देखभाल व मनोरंजक गतिविधियों हेतु निर्देश दिए गए.

खूंटी से चंदन की रिपोर्ट

खूंटी.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार ने पिपराटोली स्थित वृद्धाश्रम, हुटार स्थित बाल देखरेख संस्थान सहयोग विलेज और आशा किरण का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने वृद्धाश्रम का जायजा लिया.

वृद्धाश्रम में रह रहे हैं 27 वरिष्ठ नागरिक

जहां वृद्धाश्रम प्रभारी ने बताया कि वहां कुल 27 वरिष्ठ नागरिक रहते हैं. जिनमें 19 महिलाएं और आठ पुरुष हैं. उन्हें वृद्धावस्था पेंशन और अन्य लाभकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच वस्त्रों का वितरण किया.

बुजुर्गों को अधिकारों की दी जानकारी

वहीं नालसा की जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दिया.

सहयोग विलेज में आठ विशेष आवश्यकता वाले बच्चे

उन्होंने सहयोग विलेज में पाया कि वहां कुल आठ विषेष आवष्यकता वाले बच्चे रहते हैं. जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पहले ही विशेष उपकरण दिये गये हैं. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्चों के समुचित रहन-सहन तथा उनकी मनोरंजनात्मक गतिविधियों की आवश्यकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

आशा किरण में 13 बालिकाएं आवासित

इसके बाद उन्होंने रांची-खूंटी रोड स्थित आशा किरण का निरीक्षण किया. जहां पाया कि कुल 13 बालिकाएं आवासीत हैं. उनकी समुचित देखभाल की जा रही है. यह भी पाया कि कुछ बालिकाओं को उनके परिवारजनों के पास पुनर्स्थापित किया जाना है. जिनके परिवार के सदस्यों की पहचान कर ली गई है. शीघ्र ही बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत पुनर्स्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

स्वच्छता से सुरक्षा व्यवस्था तक की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा, प्रकाश और वेंटिलेशन, अग्निशमन उपकरण तथा सुरक्षा-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

ये अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी निशा कुजूर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अल्ताफ, डालसा सचिव सह अवर न्यायाधीश कमलेश बेहरा सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >