यीशु मसीह के जन्म का जुबली वर्ष 2025 के समापन कोचांग में समारोह

यीशु मसीह के जन्म का जुबली वर्ष 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया.

खूंटी. अड़की के कोचांग बुरूडीह में रविवार को यीशु मसीह के जन्म का जुबली वर्ष 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवनिर्मित क्रूस रास्ता का अभिषेक सह उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में खूंटी धर्म प्रांत के बिशप विनय कंडुलना, हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो और जमशेदपुर के बिशप तेलेस्फोर विलुंग सहित अन्य उपस्थित हुये. उन्होंने विधिवत तरीके से पूजा कर आशीष दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद कालीचरण मुंडा, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, एसपी मनीष टोप्पो भी उपस्थित हुये. मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा ने सभी विश्वासियों को यीशु मसीह के शांति के संदेश को अपनाने की अपील की. इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और धार्मिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम में खूंटी सहित आसपास के जिले से बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >