झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

झामुमो ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

खूंटी. केंद्र सरकार के द्वारा सदन में 130वां संविधान संशोधन बिल के प्रस्ताव के खिलाफ रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस अवसर स्थानीय भगत सिंह चौक में झामुमो जिला कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार लोकसभा में काला कानून लायी है. उन्होंने कानून का विरोध किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव सुशील पहान, मकसूद अंसारी, मनोज मंडल, प्रदीप केसरी, मोजीर अंसारी, शंकर सिंह मुंडा, सनिका बोदरा, देवनाथ मघइया, तौकीर, शेख फिरोज, बिरेंद्र सिंह, असलम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >