जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत डाड़ीगुटु पंचायत के बुरूडीह में सदस्यता अभियान चलाया.

खूंटी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत डाड़ीगुटु पंचायत के बुरूडीह में सदस्यता अभियान चलाया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने पार्टी के विचारधारा को बताया. उन्होंने कहा कि टाइगर जयराम महतो किसी एक समाज व्यक्ति के नहीं है. टाइगर जयराम पूरे झारखंड की आवाज हैं. जेएलकेएम पार्टी हर एक आदिवासी मूलवासी की पार्टी है. जिला कोषाध्यक्ष सुरेश तोपनो ने ग्रामीणों को नशा नहीं करने और दलालों के खिलाफ खड़ा रहने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. जिसे पार्टी के पदाधिकारियों ने दूर करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर प्रवक्ता बजरंग साहू, जिला सदस्य कुंजल हस्सा, गंभीर टूटी, हेमंत मुंडा, नीबय मुंडा, सुलेमान, लेब्रा टूटी, महेंद्र, मंगोल, जगन्नाथ, महादेव, बुद्दू मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >