जल, जंगल, जमीन को लेकर प्रखंड स्तर पर झारखंड उलगुलान संघ करेगा सम्मेलन

झारखंड उलगुलान संघ की केंद्रीय प्रतिनिधियों की बैठक

खूंटी. झारखंड उलगुलान संघ की केंद्रीय प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को स्थानीय डाक बंगला में संयोजक अलेस्टेयर बोदरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंडी अस्तित्व और अस्मिता तथा जल, जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार के सवाल पर वर्तमान झारखंड सरकार कमजोर साबित हो रही है. ऐसी स्थिति में इन गंभीर सवालों की रक्षा का बागडोर झारखंड उलगुलान संघ को लेना होगा. इसके लिए गांव-गांव, घर-घर तक संगठन के विचार को पहुंचाना है. सांगठनिक मजबूती के लिए सर्वप्रथम प्रखंड स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी अगले महीने से प्रारम्भ होगी. बैठक में मुख्य रूप से मसीहदास गुड़िया, जोन जुरसेन गुड़िया, बेनेदिक्त नवरंगी, सुबोध पूर्ती, फूलचंद टूटी, नन्दराम मुंडा, जोसेफ हस्सा एवं सलिल कोनगाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >