अवैध डोडा के कारोबार में शामिल दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डोडा के दो कारोबारी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अवैध डोडा के कारोबार में लिप्त दो तस्करों डिडु मुंडा और बासुदेव पासवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि दोनों मारंगहादा थाना क्षेत्र के हेंदेवा से तीन नवंबर 2020 को अवैध डोडा लदा ट्रक कांड में शामिल थे.

जिसमें काफी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया गया था. कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डिडु मुंडा के ससुराल हाकाडुबा में दोनों फिर से अवैध डोडा के कारोबार को लेकर पहुंचे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. अभियान में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, इंस्पेक्टर राजेश रजक, मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, पुअनि प्रीतम राज, भजनलाल महतो, राकेश कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >