झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदशन 10 से

कर्रा प्रखंड के कर्रा बगीचा में सोमवार को चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक फ्रेंकलिन धान की अध्यक्षता में की गयी.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के कर्रा बगीचा में सोमवार को चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक फ्रेंकलिन धान की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 10 मार्च को झारखंड आंदोलनकारी की मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को दोहराया. उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 10 मार्च से विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा. फ्रैंकलीन धान ने उक्त धरना-प्रदर्षन में सभी आंदोलनकारियों को शामिल होने की अपील की. बैठक के बाद झारखंड आंदोलनकारियों ने अंचल अधिकारी कर्रा को जिला उपायुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा. मौके पर नासरी तिडू, जीवन मुंडा, मनोहर एक्का, नूतन तिड़ू, बंधनी मुंडाइन, सिरिया मुंडाइन, मुनी धान, अमरूस होरो, बिरसा मुंडा, समसोन तिडू, अमृत एक्का सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >