डॉ पराग किशोर सिंह को जगन्नाथ महतो स्मृति सम्मान

डॉ पराग किशोर सिंह को जगन्नाथ महतो स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया.

बुंडू. झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति रांची के चौथा अलंकरण समारोह में पंचपरगनिया भाषा साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पराग किशोर सिंह को जगन्नाथ महतो स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया. डॉ पराग किशोर सिंह वर्तमान में ये सहायक शिक्षक के रूप में खूंटी जिला के मुरहू प्रखंड में कार्यरत हैं. पंचपरगनिया भाषा साहित्य के विकास के लिए अनेक कार्य किये हैं. विगत पांच वर्षों से ये पंचपरगना नावा सोंच नावा सिरजन पंचपरगनिया भाषा में प्रकाशित होने वाली पत्रिका के संपादक भी है. इनके द्वारा लिखी गयी कुल छह पुस्तकें प्रकाशित हैं, जो राँची विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल है. पंचपरगनिया साहित्य एवं क्षेत्र से संबंधित इनके 20 से भी अधिक शोध आलेख विभिन्न राज्यों के शोध प्रबंध पुस्तकों में भी प्रकाशित किया गया है. पंचपरगनिया भाषा साहित्य के सृजन में इनके योगदान को देखते हुए इन्हें यह सम्मान राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम प्रेस क्लब, रांची के सभागार में आयोजित हुआ, जहां झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के निर्णायक मंडली के साथ-साथ हिंदी के विद्वान डॉ शम्भू बादल, डॉ शकुंतला मिश्र, डॉ अम्बिका स्वांसी, डॉ हाराधन कोईरी, रामनाथ सेठ, शिरोमणि महतो एवं विभिन्न भाषाओं के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >