बुंडू के किसान सम्मेलन में जादू सिंह मुंडा चुने गये अध्यक्ष चुने गये

झारखंड राज्य किसान सभा बुंडू अंचल सम्मेलन रविवार को बुंडू प्रखंड के बारेडीह गांव में आयोजित किया गया.

बुंडू. झारखंड राज्य किसान सभा बुंडू अंचल सम्मेलन रविवार को बुंडू प्रखंड के बारेडीह गांव में आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा किसानों के धान घोषित एमएसपी 24.50 रुपये प्रति किलो के बजाय 15 से 17 रुपये खरीदे जा रहे हैं. एक क्विंटल धान में 750 से 950 रुपये तक की खुली लूट जारी है. केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं. विधानसभा एवं लोकसभा में धान लूट की गूंज नहीं सुनाई देती. उन्होंने कहा कि कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण जारी है. जिला सचिव सचिव दिवाकर सिंह मुंडा ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए संघर्ष जरूरी हो गया है. सम्मेलन में बुंडू अंचल किसान सभा का चुनाव किया गया अध्यक्ष जादु उरांव सचिव शिवेश्वर अहिर, कोषाध्यक्ष मगनसाय मुंडा, उपाध्यक्ष मंगल मुंडा, ऋषिकेश मुंडा, संयुक्त सचिव मधुसूदन सेठ, मंगल मुंडा, रामदयाल मुंडा, कांदरा मुंडा, कार्तिक मुंडा, बिरसा मुंडा, रीता स्वासी, मुकेश मुंडा, अजमबर लोहरा, संबत महतो, सोमरा मुंडा, कुंजल मुंडा, जगन्नाथ कर्मकार, महादेव लोहरा लखना महतो अंचल कौंसिल सदस्य चुने गये. आगामी 7 जनवरी 2026 को रांची पूर्वी जिला किसान सभा सम्मेलन बरसालडीह, सोनाहातू के लिए 37 प्रतिनिधि चुने गये एवं 26, 27, 28, फरवरी 2026 को झारखंड राज्य किसान सभा का 8वां राज्य सम्मेलन नगड़ी में करने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >