केवीके ने टमाटर के उन्नत किस्म की जानकारी दी

अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों अर्का रक्षक, अर्का सम्राट और अर्का अभेद का प्रचार-प्रसार किया गया.

तोरपा. कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), खूंटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ दीपक राय के नेतृत्व में जिले के किसानों के बीच टमाटर की उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों अर्का रक्षक, अर्का सम्राट और अर्का अभेद का प्रचार-प्रसार किया गया. टमाटर के इस प्रजाति के उत्पादन के लिए प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र, खूंटी के उद्यान विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश कांटवा ने बताया कि अर्का रक्षक टमाटर की एक उन्नत संकर किस्म है जो बैक्टीरियल विल्ट, लीफ कर्ल वायरस एवं अर्ली ब्लाइट जैसे प्रमुख रोगों के प्रति सहनशील मानी जाती है. इसके फल गोल, आकर्षक लाल रंग के तथा मजबूत होते हैं, जिससे परिवहन के दौरान नुकसान कम होता है. इसकी बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है. उन्होंने बताया कि अर्का सम्राट भी एक उच्च उत्पादन देने वाली टमाटर की किस्म है. इसके फल बड़े आकार के, चिकने तथा गहरे लाल रंग के होते हैं. यह किस्म किसानों को अधिक उत्पादन के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता प्रदान करती है. डॉ खांटवा अर्का अभेद टमाटर के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी किस्म है जो कई प्रमुख रोगों के प्रति सहनशील होने के साथ-साथ स्थिर उत्पादन देने के लिए जानी जाती है. उन्होंन किसानों को सलाह दी है कि वे इन उन्नत किस्मों की खेती वैज्ञानिक पद्धति से करें. इसके लिये संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा उचित पौध संरक्षण उपाय अपनाएं. उन्होंने बताया कि इन सभी टमाटर के पौध (नर्सरी) के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, खूंटी से सम्पर्क कर सकते हैँ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >