बुंडू. रांची टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर बुंडू स्थित टोल प्लाजा में टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गयी है, जिसकी दर बुधवार से लागू हो जायेगी. बुंडू टोल प्लाजा के प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन से वसूली की जाने वाली नयी दर इस प्रकार है. कार और जीप के लिए 120 रुपये से बढ़ा कर 125 रुपए, मिनी बस 195 से 200, बस और ट्रक के लिए 405 रुपए से बढ़ कर 415 रुपए, एचसीएस और ईएमई 635 से बढ़ कर 650 रुपए, इसके अलावा ओवरसीज बड़े वाहनों के लिए 775 से बढ़ा कर 795 रुपए की गयी है. एक अप्रैल से नयी दर लागू होगी.
बुंडू टोल प्लाजा के टोल टैक्स में वृद्धि
रांची टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर बुंडू स्थित टोल प्लाजा में टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गयी है.
