पार्टी के निष्क्रिय पदधारी हटाये जायेंगे : जिलाध्यक्ष

झामुमो की बैठक में एसआइआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

प्रतिनिधि, तोरपा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा तोरपा प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को दियांकेल बगीचा में प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद व विधायक सुदीप गुड़िया ने सांगठनिक मुद्दों समेत एसआइआर पर चर्चा की गयी. एसआइआर के लिए बीएलए के गठन को लेकर भी बात हुई. श्री अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें. जिला, प्रखंड व पंचायत समिति सहित वर्ग संगठन के पदधारी जो निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नये पदधारी का चयन किया जायेगा. इस संबंध में केंद्रीय महासचिव से निर्देश मिला है.

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. बिना कार्यकर्ता के कोई भी पार्टी की कल्पना नहीं की जा सकती है. कार्यकर्ता जनता की समस्या सुनें तथा उसे मुझ तक लेकर आयें. एक-एक कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. बीएलए एसआइआर को लेकर सक्रिय रहें. एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसका ध्यान रखें. बैठक में जिला सचिव सुशील पहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, केंद्रीय समिति सदस्य भोला लाल, देवनाथ माघइया, जिला संगठन सचिव प्रदीप केशरी, प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, जिला सह सचिव मोजीर अंसारी, शिशिर टोपनो, पुष्पा गुड़िया, रौशनी गुड़िया, विमला डोड़राय, विश गुड़िया, वीरेंद्र सिंह, जोलेन बारला, विश्वासी हेमरोम, सुकुमार लिंडा, बुधराम कंडुलना, शिवराम भेंगरा, मुकेश सिंह, नितेश भेंगरा आदि उपस्थित थे.

झामुमो की बैठक में एसआइआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >