मोबाइल स्कूल ले जाने पर छात्र को शिक्षक ने पीटा

बगड़ू में संचालित मॉडल स्कूल में मोबाइल स्कूल लेकर आने के आरोप में एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की.

खूंटी. बगड़ू में संचालित मॉडल स्कूल में मोबाइल स्कूल लेकर आने के आरोप में एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की. इसमें छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. उसके शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान हैं. पीड़ित छात्र के अनुसार वह स्कूल में मोबाइल लेकर आ गया था. इस बात पर आरोपी शिक्षक एसएम परवेज ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी. इसमें उसे शरीर में कई जख्म हो गया. छात्र ने परिजनों के साथ थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत किया है. वहीं सदर अस्पताल में इलाज कराया. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसई अभय कुमार शील ने अस्पताल जाकर पीड़ित छात्र से घटना का जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि कहा कि मामले की जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >