पेयजल आपूर्ति में प्लंबर और जल सहिया की भूमिका अहमः उपायुक्त

जिला जल एवं स्वच्छता समिति खूंटी द्वारा जिले में आठ मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है

प्रतिनिधि,

खूंटी.

जिला जल एवं स्वच्छता समिति खूंटी द्वारा जिले में आठ मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके तहत बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि उपायुक्त आर रॉनिटा ने दीप जला कर किया. उन्होंने सभी को विश्व प्लंबर दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्लंबर और जल सहिया की भूमिका अहम है. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले प्लंबरों को उपायुक्त ने सम्मानित किया गया. उन्होंने प्लंबरों को किट प्रदान किया. वहीं उत्कृष्ट कार्य करनेवाली जल सहियाओं को भी सम्मानित किया. उपायुक्त ने विलेज वॉटर सैनिटेशन कमेटी में जल सहिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और बेहतर संचालन करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सभी प्लंबर, पंप होल्डर और इलेक्ट्रीशियन को प्रशिक्षण भी दिया गया. उन्हें जल जीवन मिशन, ग्राम स्तरीय जल आपूर्ति प्रणाली का संचालन और रख-रखाव, गांव के प्लंबर की भूमिका, पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत, नल कनेक्शन ठीक करने तथा ग्रामीण जलापूर्ति प्रणाली के विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में जल सहियाओं ने अपने कार्य के दौरान आनेवाली चुनौतियों के साथ-साथ व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभवों को साझा किया. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, डीइओ अपरूपा पॉल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विश्व प्लंबर दिवस मनाया गयाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >