पति ने पत्नी को पीटा, हुई मौत

मुरहू थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में बुधवार को पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला.

प्रतिनिधि, खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में बुधवार को पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला. घटना मुरहू थाना क्षेत्र के गुल्लू गांव की है. सुलेमान बारला ने घरेलू विवाद में दौली और लाठी डंडे से मारकर अपनी पत्नी बिरसी मुंडरी (50) को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसमें पति सुलेमान बारला ने आवेश में आकर पत्नी पर दौली और लाठी-डंडे से वार कर दिया, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गयी. इस दौरान बीच-बचाव करने आये पड़ोसी एग्नेस हमसोय भी घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पति सुलेमान बारला को हिरासत में ले लिया है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण महिला की हत्या हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >