खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी. सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया गया कि देश में 30 मार्च अगले तीन माह तक एचपीवी टीकाकरण चलाया जा रहा है. अभियान के तहत 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा. अभियान के तहत सभी सरकारी सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा. उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, लक्ष्य प्राप्ति और जनजागरूकता बढ़ायें. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए कहा. कहा कि 14-15 वर्ष आयु वर्ग की शत प्रतिशत किशोरियों को टीकाकरण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है. उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा. उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार वैक्सीन के रखरखाव, कोल्ड चेन सिस्टम बनाये रखने और निर्धारित तापमान पर टीका को रखने, नियमित रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित सभी एमओआइसी और अन्य लोग उपस्थित थे.
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण 30 से, सीएस ने की टास्क फोर्स की बैठक
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी
