खूंटी. प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अबुआ आवास योजना अंतर्गत संविदा पर कार्यरत कर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर चार दिवसीय हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल 20 मार्च तक रहेगी. संविदा कर्मियों ने बताया कि इससे पूर्व आवास कर्मियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन 10 मार्च को किया गया था, परंतु उनकी मांगो को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया. जिसके कारण सभी कर्मी चार दिवसीय हड़ताल पर हैं. इसके बाद भी यदि सरकार के द्वारा आवास कर्मियों की मांगों को पूरा नही किया जाता है, तो सात अप्रैल से राज्य के सभी आवास कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. जिसकी सूचना सभी जिला के उपायुक्त एवं विभाग को दी जा चुकी है. हड़ताल के दौरान सभी संविदा कर्मी समाहरणालय के पास जुटे. इस अवसर पर बी सुशील कुमार, मोनी कुमारी, गणेश स्वांसी, कुमार अमित, सुभाष मिंज, पूनम गुड़िया, अमित कुमार चौधरी, इरशाद अंसारी, रूपेश कुमार, अभिजीत सिंह, सुगड़ तोपनो, आनन्द दहंगा, अंकिता कुमारी, सुखनाथ तिर्की आदि उपस्थित थे.
हड़ताल पर गये आवास योजना के संविदाकर्मी
संविदा पर कार्यरत कर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर चार दिवसीय हड़ताल पर चले गये हैं.
