एमबी स्कूल बुंडू में श्रमिकों को सम्मान

बुंडू में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय से जुड़े श्रमिकों को सम्मानित किया गया.

बुंडू.अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एमबी स्कूल, बुंडू में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय से जुड़े श्रमिकों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्या जाहिदा कौसर ने श्रमिकों को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके अथक परिश्रम के बिना किसी भी संस्था की प्रगति संभव नहीं है श्रमिकों को सदैव सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी अब्बू अब्बास अली,विधायक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी मो. जमील अंसारी, दीपक यादव के अलावा शिक्षक और कर्मचारी गण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >