रंग-गुलाल और पिचकारी तैयार, कल का इंतजार

जिले में 15 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. गुरुवार को पूरे दिन शहर के बाजार में भीड़-भाड़ लगी रही.

अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे जवान

किसी तरह की सूचना के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

डायल 112 या मोबाइल नंबर 9262998630 पर संपर्क करने की अपील

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में 15 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. गुरुवार को पूरे दिन शहर के बाजार में भीड़-भाड़ लगी रही. लोग रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे के साथ-साथ पकवान बनाने को लेकर सामग्रियां खरीदते दिखे. शहर के नेताजी चौक, कर्रा रोड, भगत सिंह चौक सहित अन्य इलाकों में खासा भीड़ रही. होली को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी की दर्जनों दुकान लगायी गयी थी. वहीं, कई दुकानों में भी होली की सामग्रियां बिक रही थी. इसके अलावा नये कपड़े, जूते और अन्य प्रसाधन के सामान की भी बिक्री खूब हुई. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग होली की तैयारी में जुटे रहे. जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी धूमधाम से किया गया. इधर, जिला प्रशासन भी होली को लेकर अलर्ट मोड पर आ गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है. वहीं, शहर के चौक-चौराहों पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस गश्त भी कर रही है.

आपसी भाइचारा के साथ मनायें त्योहार : पुलिस

जिला पुलिस ने जिले वासियों से शांतिपूर्ण और आपसी भाइचारे के साथ होली मनाने की अपील की है. वहीं, सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ विधि-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें. किसी को ठेस पहुंचाने वाले संगीत-गीत का प्रयोग नहीं करें, किसी भी प्रकार के तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना या फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर नहीं करें. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी प्रकार की घटना की सूचना डायल 112 अथवा मोबाइल नंबर 9262998630 पर संपर्क करने की अपील की है.

होली मिलन समारोह :

जिले में जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. खूंटी के आरपीएस हाइ स्कूल कमंता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. वहीं, मुरहू के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में भी विद्यार्थियों ने होली मनायी. इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >