हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 31 मार्च से

जरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 31 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक अनुष्ठान किया जायेगा.

खूंटी. खूंटी के कुसुम टोली में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 31 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक अनुष्ठान किया जायेगा. इसके तहत 31 मार्च को सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी और हरि कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद एक अप्रैल को सुबह में देवपूजन और हरि कीर्तन किया जायेगा. दो अप्रैल को सुबह प्राण प्रतिष्ठा पूजा और शाम में अखंड हरि कीर्तन किया जायेगा. इसके बाद तीन अप्रैल को रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बजरंगबली मंदिर समिति के द्वारा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण पर है. समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजन को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >