सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन लोग घायल

थाना क्षेत्र के जापूत गांव के पास सिमडेगा से रांची जा रहे चंद्रलोक नामक बस ने पीछे से एक ट्रक को धक्का मार दिया.

तोरपा.

थाना क्षेत्र के जापूत गांव के पास सिमडेगा से रांची जा रहे चंद्रलोक नामक बस ने पीछे से एक ट्रक को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बस के आगे का शीशा टूटकर बिखर गया. इससे आधे दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. सभी घायल खतरे से बाहर हैं. सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो व झामुमो जिला सहसचिव प्रदीप केशरी दुर्घटनास्थल पहुंचे और घायलों को हालचाल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >