टेंपो पलटने से आधे दर्जन लोग घायल

थाना क्षेत्र के कुलडा जंगल के पास मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

तोरपा. थाना क्षेत्र के कुलडा जंगल के पास मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें ऑटो सवार आधे दर्जन से ज्यादा लोग हो गये. सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में किया गया. घायलों में तुरीगड़ा गांव की सोमारी साय मुर्गा, उसकी दो साल की बेटी आशियन साय मुर्गा, ज्योति तोपनो, राहिल तोपनो, कुंती साय मुर्गा, सपना साय मुर्गा, ओनीला तोपनो तथा ऑटो चालक आमोन तोपनो शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो रनिया प्रखंड के तुरीगड़ा गांव से यात्रियों को लेकर तोरपा बाजार की ओर आ रहा था. इसी दौरान कुलडा जंगल के पास सड़क पर पांच साइकिल सवार बच्चे स्टंट कर रहे थे. स्टंट के दौरान बच्चे सड़क पर गिर गये. बच्चों को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दुर्घटना में ऑटो सवार यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. इसी दौरान ओड़िशा की ओर जा रही एक कार वहां से गुजर रही थी. कार सवार लोगों ने सड़क पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को देखा और मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तुरंत अपनी कार से तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल असियन साय मुर्गा को सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है.

सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रहे बच्चों को बचाने पलटी ऑटो रिक्शा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >