खेल मैदान निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

रविवार को खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने शिलान्यास किया.

खूंटी. मुरहू प्रखंड के इंदीपीड़ी पंचायत अंतर्गत तपिंगसरा गांव में विधायक मद से निर्मित होने वाले खेल मैदान निर्माण कार्य का रविवार को खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने शिलान्यास किया. विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि मुंडा समाज में खेल की समृद्ध परंपरा रही है और यहां के युवाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है. सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. जिनका लाभ उठा कर युवा खेल को स्वास्थ्य और रोजगार के साधन के रूप में अपना सकते हैं. मौके पर मुखिया सुखराम सारुकद, सुशील पाहन, सनिका बोदरा, डिक्सन पूर्ति, गौमया मुंडा, सालन ओड़ेया, करमसिंह ओड़िया, साऊ सोय, फूलचंद कांडीर, नंदी कांडीर, अनिमा कंडीर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >