खूंटी के 60 गांवों में मजबूत होगी ग्रामसभा, सामूहिक योजना तैयार; सितंबर-अक्टूबर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

खूंटी जिले के तोरपा और रनिया प्रखंड में ग्रामसभा को मजबूत करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास की कार्ययोजना तैयार की गई.

तोरपा(खूंटी). प्रखंड के तपकरा स्थित शहीद भवन में मंगलवार को संवाद संस्था द्वारा ग्रामसभा सशक्तिकरण को लेकर रनिया एवं तोरपा प्रखंड के लिए सामूहिक योजना एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ग्रामसभा की भूमिका मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों में ग्रामसभा को सशक्त बनाने, ग्रामसभा की भूमिका को मजबूत करने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम में ग्रामसभा सशक्तिकरण के लिए सामूहिक कार्ययोजना तैयार की गयी.

सितंबर और अक्टूबर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

इस कार्ययोजना के तहत आगामी सितंबर एवं अक्टूबर माह में विभिन्न प्रखंडों और गांवों में ग्रामसभा जागरूकता, ग्रामसभा सशक्तिकरण कार्यशालाओं एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

ग्रामीणों ने साझा किए स्थानीय अनुभव और चुनौतियां

उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की परिस्थितियों, ग्रामसभा से जुड़े अनुभवों तथा स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों को साझा किया. जनसंवाद के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामसभा को एक औपचारिक संस्था तक सीमित न रखते हुए इसे गांव के निर्णय लेने, सामुदायिक अधिकारों की रक्षा करने और स्थानीय विकास की दिशा तय करने वाली मजबूत लोकतांत्रिक संस्था के रूप में सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया.

ये भी पढ़ें: खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का SGFI नेशनल के लिए चयन, बनाया नया रिकॉर्ड

छह प्रखंडों के लिए तैयार हुई सामूहिक कार्ययोजना

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मिलकर खूंटी जिले के छह प्रखंडों में ग्रामसभा सशक्तिकरण के लिए सामूहिक कार्ययोजना तैयार की.

60 गांवों के ग्रामीणों और प्रतिनिधियों की भागीदारी

कार्यक्रम का संचालन जॉन जुलसन गुड़िया एवं मदन सिंह ने किया. कार्यक्रम में अलेस्टर बोदरा, रेजन गुड़िया, जेनिफर बखला, राकेश रोशन किड़ो, मदन सिंह, दुलार कंडुलना भजु, सेरेंग पतरस, निकोलस कुंडुलना, बार्थुलमियुस, सुखराम गुड़िया, जॉन जुलसन गुड़िया एवं मसीह गुड़िया सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की.

कार्यक्रम में गुड़िया पड़हा एवं कुंडुलना पड़हा के अंतर्गत आने वाले लगभग 60 गांवों तथा कोयल-कारो क्षेत्र से आए ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही.

ये भी पढ़ें: खूंटी के सीनियर पास्टर नुकस मुण्डू का निधन, 10 सितंबर को गोड़ाटोली कुरहू कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >