कर्रा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत भवन में मंगलवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत भवन में मंगलवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में खूंटी डाक बंगला रोड स्थित के आई फोर्ट और सिटी फाउंडेशन कर्रा के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत के लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गयी. शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुभाष कुमार ने लगभग 300 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की. जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी, उनका कंप्यूटराइज्ड मशीन द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर निकाला गया. उन्हें मुफ्त चश्मा प्रदान किया गया. शिविर में आई फोर्ट की मेडिकल टीम और सिटी फाउंडेशन सहित रूपेश बाखला, सुनील मुंडा, बहादुर कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >