खेल दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

खेल दिवस के अवसर पर आमलेशा-बुरुडीह के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी

तमाड़.

खेल दिवस के अवसर पर आमलेशा-बुरुडीह के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में तमाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया. बालकों में शिवाजी दल व शंभाजी दल ने खेल का प्रारंभ किया. जिसमें शिवाजी दल ने 3-1 गोल से मैच जीत लियाा. उसके तुरंत बाद बालिकाओं में दुर्गा दल व काली दल के बीच मैच हुआ. जिसमें दोनों ही दलों ने 1-1 गोल करके मैच को बराबरी पर रहे. बालिकाओं के खेल से उत्साहित होकर गांव की कुछ बहुओं ने भी फुटबॉल खेला. स्थानीय गांव वालों ने खेल का भरपूर आनंद लिया व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजन को सफल बनाने में मनोज पुरान, अशोक मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >