साउथ पॉइंट के हिमांशु और हरे कृष्णा ने जेईई मेंस की परीक्षा में परचम लहराया

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र हिमांशु कुमार व हरेकृष्ण गोराई ने जेईई मेंस में शानदार सफलता अर्जित की है.

बुंडू. साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र हिमांशु कुमार व हरेकृष्ण गोराई ने जेईई मेंस में शानदार सफलता अर्जित की है. 2024 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले हिमांशु ने जेईई मेंस में 99.02 और 2023 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हरेकृष्ण ने 96.70 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है. दोनों ने 10वीं तक की पढ़ाई साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू से की है. दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे स्कूली समय से ही साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से हमें लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा था. विशेष कक्षा आयोजित कर हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, पाठ्यक्रम व प्रतिदर्श प्रश्न पत्रों से तैयारी करायी जाती थी. इस कारण हमें आगे की तैयारियां करने में और चुनौतियों से निपटने में आसानी हुई. दोनों छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों व विशेष तौर पर प्राचार्य का आभार जताया. छात्रों की सफलता पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है. बुंडू के प्रबुद्धजनों ने सफल छात्रों की कामयाबी पर छात्रों को बधाई देते हुए उनके पारिवारिक जनों व शिक्षकों की प्रशंसा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >