बुंडू नगर पंचायत पार्षद के लिए पांच नामांकन फार्म खरीदे गये

बुंडू नगर पंचायत से नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ.

बुंडू. बुंडू नगर निकाय चुनाव में बुंडू नगर पंचायत से नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ. पार्षद पद के लिए बुंडू निर्वाचन कार्यालय से पांच नामांकन प्रपत्र प्रत्याशियों ने खरीदे. निर्वाचन के नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता छविबाला बारला ने बताया नामांकन के पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल निर्वाचन कार्यालय में नहीं किया है. बुंडू नगर पंचायत में पार्षद पद के चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 से 6 तक के लिए निर्वाचन पदाधिकारी अंचल अधिकारी सोनाहातू मनोज कुमार महथा और 7 से 13 वार्ड क्षेत्र के लिए बीडीओ राहे अशोक कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन अनुमंडल कार्यालय परिसर के दूसरे तल्ले में कमरा नंबर तीन और चार में होगा. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी कार्यालय डीसी रांची ब्लॉक ए ग्राउंड फ्लोर 12 कमरे में होगी. नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं. जिसमें दो अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और दो सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है. सात सीट सामान्य वर्ग के लिए है. अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसको लेकर चुनाव में लड़नेवाले अभ्यर्थी नामांकन संबंधी आवश्यक कागजात पूरी कर रहे हैं. निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी अभ्यर्थियों को बैंक में खाता खोलने का आदेश जारी किया है. नामांकन अभ्यर्थी बैंक में खाता खोलकर ही बैंक पुस्तिका के बारे में अपना चुनावी खर्च विवरणी जमा कर सकते हैं.

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन पत्र

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन रांची समाहरणालय में होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >