व्यवसायी की कार व आवास के पास फायरिंग

नगर भवन के पास स्थित आवास के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

तोरपा. दुर्गा ग्रामीण इंडेन वितरक तोरपा के नरेंद्र साव के हिल चौक, नगर भवन के पास स्थित आवास के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. अपराधकर्मियों ने घर के बाहर खड़े महेद्रा-3 एक्सो कार पर भी फायरिंग की. फायरिंग से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे की बतायी जाती हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने घटना को अंजाम दिया है. तीनों अपराधकर्मी एक बाइक से नरेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे. एक अपराधी बाइक से उतरा तथा फायरिंग शुरू कर दी. बाकी के दो अपराधी बाइक स्टार्ट कर इंतजार करते रहे. बाइक से उतरे अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली घर के सामने खड़ी कार के शीशे को चीरते हुए निकल गयी. दो गोली मारुति सर्विस सेंटर के बोर्ड पर लगी. मंगलवार की सुबह घटना की सूचना तोरपा पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर रोशन खाखा, संजीव करण आदि पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा तथा दो गोली बरामद किया है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. इस संबंध में तोरपा थाना में मामला दर्ज किया गया है.

अपराधियों की पहचान की जा रही है :

एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. अपराधियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >