सम्मानित किये गये महिला शिक्षक व कर्मी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया.

तोरपा. संत जोसेफ महाविद्यालय तोरपा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा महिला शिक्षकों, महिला शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विभागीय प्रतिनिधि छात्राओं को फूल देकर कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य गैबीरियल सुरीन द्वारा समाज के प्रति उनके दायित्व और कर्तव्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया. महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक डॉ रेखा कुमारी को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के लिए भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला शिक्षक, कर्मचारियों के अलावा कॉलेज के अन्य शिक्षक व कर्मी के साथ विद्यार्थियों की भी मौजूदगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >