किसान पाठशाला में किसानों को मिला लाह खेती का प्रशिक्षण

वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

तोरपा. किसान पाठशाला, तोरपा में मंगलवार को पीएम-आरकेवीवाई योजना के तहत लाह की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन सिद्धू कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वाबलम्बी सहकारी समिति एवं प्रदान संस्था के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान कृषि के आधुनिक तकनीक को अपना कर पैदावार बढ़ायें. पैदावार बढेगा को किसानों की आयवृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि किसान प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों को अमल लायें. विधायक ने लोगों को लाह की खेती के लिए कुसुम एवं सेमियालता का पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सेमियालता का पौधरोपण को मनरेगा से जोड़ने के लिये सरकार के समक्ष मांग रखी है. उन्होंने किसानों को मडुआ की खेती करने तथा इसकी बिक्री करने के साथ साथ खाने में भी प्रयोग करने को कहा. यह स्वास्थ्य व पोषण के लिये बहुत अच्छा होता हैँ. सिडकोफेड के सचिव राजेश कुमार एवं विशेषज्ञ डीके सिंह ने किसानों को लाह की खेती करने के तरीके तथा इससे होने वाले फायदे की जानकारी दी. प्रशिक्षण के बाद किसानों के बीच लाह की आधुनिक खेती के लिये टूलकिट का वितरण किया गया. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रविन्द्र दास, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरविन्द सिन्हा, एफपीओ की अध्यक्ष एतवारी देवी, प्रदान के प्रेम शंकर, रवि रंजन, आदित्य, शुभांगी आदि उपस्थित थे.

350 किसानों को लाह की खेती करने का टूलकिट दिया गया

खेती के आधुनिक तरीके अपनाकर पैदावार बढ़ाएं : विधायकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >