लोयोला इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

लोयोला इंटर कॉलेज में गुरुवार को द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.

खूंटी. लोयोला इंटर कॉलेज में गुरुवार को द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर कॉलेज में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज के प्राचार्य फादर विमल मिंज ने इंटर की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाए दी. उन्होंने कहा कि मानवीय गुणों के बिना डिग्री महज कागज का टुकड़ा है. उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया. शिक्षक प्रतिनिधि दीपा शालिनी टोप्पो ने कहा कि आप एक बार लोयोला के सदस्य हैं तो जीवन भी रहेंगे. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन छात्रा दीया हेमेरोम और आस्था तिड़ू ने किया. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. जिसमें स्टूडेंट ऑफ द नेशन महावीर मुंडा और अनुराधा कुमारी, अनुशासित विद्यार्थी गोंडा मुंडा, मंगल हांसदा, फिलिप कंडेर, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निधि मुंडू, तुरी हस्सा, कलंग चुटिया पूर्ति, सुजीत होरो, हक्सिता सोले, प्रतिमा कुमारी, साहिल मुंडा, काउंसिल मेंबर ऑफ द ईयर में आराध्या सोय, सुजीत होरो, सांस्कृतिक पुरस्कार अनामिका मुंडरी, हर्ष देव कश्यप, मेहनती विद्यार्थी निशा कुमारी, इनिशियेटिव टेकिंग के लिए कुंवर हस्सा, उर्वशी कुमारी, सहायता के लिए दामिया उरांव, सूरज मुंडा, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए अभिजीत मिंज, अनास्तासिया बोदरा और क्रियेटिव स्टूडेंट के लिए दिव्या कुमारी को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >