तोरपा. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कृषि मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, बीडीओ नवीन चंद्र झा आदि ने दीप जलाकर कर किया. मेला में किसानों ने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगयी. उत्कृष्ट उत्पाद वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को कृषि मेला के उद्देश्य तथा कृषि व किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि किसान कृषि के नये तकनीक की जानकारी लेकर कृषि उत्पाद बढ़ाकर अधिक मुनाफा कमाएं. कृषि वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी एवं वृजराज शर्मा ने कृषि के नये तकनीक की जानकारी किसानों को दी. मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुरंजन, डीपीओ अमरेश कुमार, बीएओ भुनेश्वर साहू, बीटीएम अंजना सुरीन, एटीएम माधुरी लकड़ा, सुधा कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
