महाशिवरात्रि पर अंगराबारी सहित कई मंदिरों में होगा आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर खूंटी में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

खूंटी. महाशिवरात्रि के अवसर पर खूंटी में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. महाशिवरात्रि के अवसर पर अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में 15 फरवरी को पूजा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सुबह पांच बजे से पूजा और अभिषेक की शुरुआत होगी. इसके बाद नौ बजे से कीर्तन-भजन का आयोजन किया जायेगा. दिन के 11 बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा. वहीं शाम सात बजे से शृंगार पूजा, रुद्राभिषेक और चार प्रहर पूजा की जायेगी. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होने की अपील की है.

महादेव मंडा में होगा आयोजन

महाशिव रात्रि के अवसर पर खूंटी के महादेव मंडा स्थित बूढ़ा महादेव में 15 फरवरी को महा पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण मुंडा उपस्थित रहेंगे. आयोजन में शाम पांच बजे भगवान शिव और माता पार्वती का गठबंधन किया जायेगा. वहीं शाम छह बजे से भक्ति भजन संध्या का भी आयोजन किया जायेगा. इसके बाद शिव बारातियों का भव्य स्वागत और विशाल भंडारा किया जायेगा. शात सात बजे से शृंगार पूजा और चार पहर पूजा का आयोजन किया जायेगा. महादेव मंडा प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने शहर तथा आसपास के शिव भक्तों को आयोजन में शामिल होने की अपील की है.

श्याम निशान शोभा यात्रा 17 को

श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में 17 फरवरी को श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इस अवसर पर स्थानीय महादेव मंडा परिसर से दोपहर के बाद तीन बजे शोभा यात्रा की शुरुआत होगी. शोभायात्रा कर्रा रोड से होकर नगर भ्रमण कर पिपराटोली में प्रस्तावित श्याम मंदिर स्थल तक जायेगी. शोभायात्रा में घोड़ों वाला भव्य रथ शामिल रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >