जनगणना: प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे गणना

मकानों की गणना का कार्य 16 मई से शुरू हो गया.

खूंटी. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 16 मई से शुरू हो गया. इसके तहत 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे. उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सफल और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने का निर्देश दिया है. शनिवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी निर्मल सिंह बानरा, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची की पदाधिकारी सेतेंग ज्योति बराड़उद और प्रवीण कुमार सिन्हा ने मुरहू प्रखंड अंतर्गत एचएलबी संख्या-57 और नगर पंचायत, खूंटी के एचएलबी संख्या-13 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान क्षेत्र कार्य में संलग्न प्रगणक और पर्यवेक्षक को दिशा-निर्देश दिए. उन्हें कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए कहा. जिला प्रशासन ने आम लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करने और प्राधिकृत प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >