वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2026 के सफल तथा सुचारू आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने सभी केंद्राधीक्षक व संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी केंद्राधीक्षकों से उनके विद्यालयों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, फर्स्ट एड बॉक्स, चहारदीवारी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में तीन फरवरी से माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो रही है. सभी केंद्रों में गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करायें. उन्होंने मजिस्ट्रेट, सुरक्षा कर्मियों समेत संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. परीक्षा में कुल 11566 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एलडीएम, एसडीओ शिक्षा सहित अन्य उपस्थित थे.
वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी का उपायुक्त ने की समीक्षाB
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.