समय सीमा के अंदर एसआइआर सुनिश्चित करें : डीसी

एसआइआर को लेकर उपायुक्त ने किया बैठक

प्रतिनिधि, खूंटी.

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी जावेद हुसैन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और सचिवों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 को लेकर बैठक हुई. उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि एक अक्तूबर 2026 निर्धारित की गयी है. इसके तहत तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण का कार्य 20 जून से 29 जून 2026 तक किया जायेगा. इसके उपरांत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक करेंगे. वहीं मतदान केंद्रों का युक्तिकरण कार्य भी 29 जुलाई 2026 तक पूर्ण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन पांच अगस्त 2026 को किया जायेगा. इसके बाद दावा और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि पांच अगस्त 2026 से चार सितंबर 2026 तक होगी. नोटिस फेज तथा दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पांच अगस्त से तीन अक्तूबर 2026 तक किया जायेगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात अक्तूबर 2026 को किया जायेगा. उपायुक्त जावेद हुसैन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीएलए की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न होगा. कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहेगा. मौके पर अपर समाहर्ता-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

एसआइआर को लेकर उपायुक्त ने किया बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >