खूंटी में सरकारी योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने कहा- लापरवाही मिली तो नहीं बख्शेंगे

खूंटी उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, पोषण संबंधी योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और बाल संरक्षण की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्माणाधीन भवनों तथा सरकारी और निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी ली. उन्होंने आवश्यकता के अनुसार नये भवनों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया.

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही फेस रिकॉग्निशन सिस्टम को शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर इ-केवाइसी कराने तथा लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. टेक होम राशन का नियमित वितरण, बच्चों की उपस्थिति में सुधार और आपार आइडी निर्माण में तेजी लाने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया.

सत्यापित लाभुकों की संख्या बढ़ाने तथा एमटीसी में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने को कहा. सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें : उपायुक्त

समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने जिले में स्वास्थ्य अवसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने और सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए.

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की भी जानकारी ली. उन्होंने केंद्रों के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आमजनों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, विशेष प्रमंडल तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >