जिला प्रशासन ने शहर के कर्रा रोड में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.
By CHANDAN KUMAR | Updated at :
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिला प्रशासन ने शहर के कर्रा रोड में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. एसडीओ दीपेश कुमारी के नेतृत्व में शहर के नेताजी चौक से लेकर कर्रा रोड में सड़क में किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान के दौरान दुकानों के बाहर निकले शेड, सड़क पर रखे सामान हटाये गये. वहीं रामनवमी, सरहुल सहित अन्य त्योहारों के दौरान शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए भी अतिक्रमण हटा दिये गये. सड़क किनारे जमा बालू और ईंटों को भी हटाने का निर्देश दिया गया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करनेवाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गयी. बड़ी संख्या में सड़क किनारे जहां-तहां खड़े वाहनों का चालान काटा गया. बिना हेलमेट चलाने वाले दोपहिया चालकों पर भी कार्रवाई की गयी. इस दौरान अधिकारियों के सामने लोगों ने शहर में पर्याप्त पार्किंग सुविधा के अभाव का मुद्दा उठाया. लोगों ने पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है. अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे. अभियान के दौरान डीसीएलआर अरविंद कुमार ओझा, एसडीपीओ वरुण रजक, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दीप्रिया मिंज, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित नगर पंचायत की टीम और पुलिस बल शामिल थे.