प्रतिनिधि, खूंटी.
जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में जिला भाजपा कमेटी की बैठक हुई. जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से संबंधित विचार-विमर्श किया. कहा कि जिला संगठन को मजबूत करें. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी जिले के किसानों की आय कैसे बढ़े, इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों के साथ मिलकर कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होनेवाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, संतोष त्रिपाठी, कैलाश राम, गोपाल स्वर्णकार, कंचन सिंह, अनूप साहू, सुबोध कुमार, आशीष कुमार, विजय, रुकमिला सारू, मुचिराय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.सुखदेव मुंडा सहित अन्य को दी गयी श्रद्धांजलि :
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को मुरहू के कुंदी-बरटोली निवासी सुखदेव मुंडा के कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं उन्होंने डाक बंगला रोड निवासी शेखर जैन, भगत सिंह चौक निवासी त्रिलोकी जायसवाल की धर्मपत्नी, रामनवमी महासमिति के संरक्षक रहे आदित्य प्रसाद साहू को भी श्रद्धांजलि दी. उनके परिजनों से भी मुलाकात की.जिला भाजपा कमेटी की बैठक
