जिले में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद, विश्व शांति की दुआ की

जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया.

खूंटी. जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. इस अवसर पर खूंटी शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गयी. अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज पढ़ी गयी. जिसमें पूरे समाज और देश-दुनिया में अमन और शांति तथा उन्नति और खुशहाली की दुआ की गयी. नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया. सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया और रमजान मुकम्मल होने तथा ईद की शुभकामनाएं दी. ईद की नमाज पढ़ने के बाद सभी ने अपने पूर्वजों को याद किया. वहीं घरों में भी एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. घर में ईद को लेकर लजीज पकवान बनाये गये थे. सभी मिल कर मीठी सेवइयां और अन्य पकवान का आनंद लिया. ज्यादातर लोग घरों में रहकर ईद की खुशियां मनाया. वहीं कई लोग बाहर कहीं घूमकर भी ईद को उत्साह के साथ मनाया. ईद को लेकर शहर के आजाद रोड की विशेष सजावट की गयी थी. पूरी रात आजाद रोड सहित अन्य मोहल्ले जगमगाते रहे. ईद के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद रही. ईद के अवसर पर शहर के जामा मस्जिद में पहली पाली की नमाज मोहम्मद मोहिबुल्लाह नदवी के इमामत में पढ़ी गयी. दूसरी पाली की नमाज की इमामत हाफिज खालिद ने किया. मस्जिद ए जोहरा में हाफिज साजिद ने नमाज अदा कराया. मदीना मस्जिद जन्नत नगर में नमाज मौलाना अयाज अहमद खान, मस्जिद ए कौसर जन्नत नगर मुफ्ती जैद के अगुवाई में पढ़ी गयी. इधर खूंटी सिल्दा स्थित मस्जिदे अक्सा में ईद की नमाज अदा की गई. नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. मस्जिद के मौलाना अईनुल हक ने कहा कि ईद आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देने वाला पर्व है. खूंटी के अलावा मुरहू सहित अन्य स्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी गयी.

रनिया में मनी ईद

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के सोदे मस्जिद में ईद के अवसर पर शनिवार की सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर देश में अमन, सुकून और शांति कायम रहने के लिए विशेष दुआ की गई. साथ ही समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता बनाए रखने की अपील भी की गयी.

शहर के आजाद रोड की विशेष सजावट की गयी थीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >