डीएसपी ओमप्रकाश ने बुंडू में की अपराध समीक्षा बैठक, मुख्यालय को दिया नियमित रिपोर्ट भेजने का निर्देश

डीएसपी ओमप्रकाश ने बुंडू में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

बुंडू: बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में डीएसपी ओमप्रकाश ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानेदारों, पुलिस अधिकारियों और चौकीदारों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षात्मक बैठक की तथा परेड अभ्यास का निरीक्षण किया. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और चौकीदारों की पांच-पांच सदस्यीय टीम बनाकर बैंक, शैक्षणिक संस्थानों व बाजारों में प्रतिदिन गश्ती करने का निर्देश दिया.

साथ ही आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों और जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने को कहा. महिलाओं की सुरक्षा और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की निगरानी कर मुख्यालय को नियमित रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया. मौके पर बुंडू थानेदार इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, सोनाहातू थानेदार प्रेम कुमार, तमाड थानेदार दुलाल कुमार महतो, दशम फॉलथाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, राहे थानेदार के अलावा दर्जनों पुलिस अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >