नशा उन्मूलन रैली व पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ

नशा उन्मूलन रैली, दीप महायज्ञ तथा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया

तमाड़. मां गायत्री प्रज्ञापीठ में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम नशा उन्मूलन रैली, दीप महायज्ञ तथा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत युग निर्माण योजना को लेकर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई. कार्यक्रम में धुर्वा रांची शक्तिपीठ एवं हरिद्वार शांतिकुंज से आये प्रतिनिधियों ने लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया. दयाशंकर पंडित व जय नारायण प्रसाद ने विचार रखे. मौके पर अनुमंडल व प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि उत्तम दास एवं महेंद्र नाथ महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शक्ति की ओर से अनिमा मल्लिक, सुमन देवी, नंदा नायक एवं नीलम देवी सहित कई महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >