साहित्योत्सव में नागपुरी भाषा पर प्रस्तुति देंगे डॉ बीरेंद्र

दिल्ली में 12 मार्च को आयोजित साहित्योत्सव में खूंटी के डॉ बीरेंद्र महतो नागपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे.

खूंटी. दिल्ली में 12 मार्च को आयोजित साहित्योत्सव में खूंटी के डॉ बीरेंद्र महतो नागपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे. साहित्योत्सव सात मार्च से 12 मार्च तक होगा. इसमें 100 से अधिक सत्र में 700 से अधिक प्रसिद्ध लेखक और विद्वान भाग लेंगे. इसमें कर्रा के जलंगा निवासी अध्यापक सह साहित्यकार डॉ बीरेंद्र कुमार महतो को भी आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि वह 12 मार्च को नागपुरी भाषा में अपनी प्रस्तुति देंगे. यह कार्यक्रम एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव कार्यक्रम है. कार्यक्रम में उनके चयन पर रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नंद तिवारी, डॉ रीझू नायक, डॉ खालिक अहमद, डॉ सविता केशरी, आलोक कुमार मिश्रा, हरेन्द्र लोहरा, वासुदेव महतो, सीमा देवी, डॉ किशोर सुरिन, डॉ करम सिंह मुंडा सहित अन्य ने हर्ष प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >