CHC कर्रा का जिला मलेरिया सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सीएचसी कर्रा का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं व साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कर्रा. कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा, व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने सीएचसी के लैब, लेबर रूम, एमटीसी सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया.

संबंधित कर्मियों से विभागों में संचालित कार्यों, मरीजों की जांच, उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. इस दौरान डॉ. अमरनाथ चौधरी, वीबीडी कंसल्टेंट अनुप्रिया होरो, डीपीसी मोहन मुंडा, एमटीएस आरिफ अख्तर, अकाउंट मैनेजर सरवर इकबाल, अश्विनी साव, जयप्रकाश, सचिन कुमार, शेख़ इदरीस सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >